जन सुराज पार्टी के चुनाव समिति एवं संविधान समिति में ज़िले से आठ नेता शामिल

Live News 24x7
2 Min Read
  • जिला जन सुराज कमिटी ने  आयोजन आठो नेता को किया सम्मानित। 
अशोक वर्मा 
मोतिहारी : जन सुराज‌ पार्टी के लिए गठित  121 सदस्यीय संविधान सभा में पूर्वी चंपारण जिले से आठ नेताओं को चयनित किए जाने पर जिले के जन सुराजियों ने सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हे सम्मानित किया और  इसके लिए जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर के प्रति साधुवाद ज्ञापित किया गया।
ज्ञात हो कि रविवार‌ को पटना के बापू  सभागार में आयोजित जन सुराज के राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रशांत किशोर के निर्देश पर उक्त घोषणा की गई। इसमें चुनाव अभियान समिति में मोतिहारी से डॉ मंजर नसीम तथा संविधान सभा में अवकाश प्राप्त शिक्षक जन सुराज के जिला अध्यक्ष वीर प्रसाद महतो, अधिवक्ता नरेंद्र मिश्र‌ , डॉ एल बी प्रसाद,पायल सिनेमा के संस्थापक गोपालजी प्रसाद जायसवाल,पूर्व प्रमुख  कुशुम देवी, मुखिया हीरालाल सहनी एवं अधिवक्ता अभय कुमार शामिल हैं। उक्त जानकारी आज़ यहां जारी एक बयान में जिला मुख्य प्रवक्ता रवीश कुमार मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि पटना बापू सभागार के बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया कि जन सुराज पार्टी के दल का पहला  नेता दलित समाज के योग्य ब्यक्ति को बनाया जायेगा, जिसका कार्यकाल एक वर्ष का होगा। वहीं आज के आयोजन में काफी संख्या में जन सुराजी साथियों की उपस्थित रही जिसमें ज़िला महासचिव जयमंगल कुशवाहा,कार्यालय प्रभारी, अरुण तिवारी, साहेब राज जिला अभियान संयोजक, शैलेंद्र कुमार मिश्रा,जिला महिला अध्यक्ष विभा शर्मा, अरेराज महिला अनुमंडल अध्यक्ष रजिया खातून, अरेराज अनुमंडल अध्यक्ष  कृष्ण कांत मिश्र, ,विजय कुशवाह , संजय सिंघ  पूर्णिमा भारती, समेत दर्जनों जन सुराजी शामिल रहें।
145
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *