गया।बाल भवन किलकारी गया में 31 जुलाई 2024 प्रसिद्ध साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के जन्मदिन के अवसर पर किलकारी के बच्चों ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस अवसर पर बच्चों ने प्रेमचंद की कहानियों और उपन्यासों पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियाँ दीं और उनके जीवन पर प्रकाश डाला।इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई है। किलकारी के निदेशक, राजीव रंजन श्रीवास्तव,ने प्रेमचंद के साहित्यिक योगदान की सराहना की और बच्चों को उनकी रचनाओं से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया है। सभी बच्चों के साथ प्रेमचंद जी के बारे में क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई किलकारी के बच्चे पीहू कुमारी, बालकृष्ण, पूजा कुमारी, मनीष कुमार ने कई उत्तर सही दिए हैं
बच्चों ने प्रेमचंद की मशहूर कहानियाँ जैसे ‘ईदगाह’, ‘पंच परमेश्वर’, और ‘नमक का दरोगा’ का मंचन किया, जिसने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया है। नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने प्रेमचंद की सरल भाषा और गहरे सामाजिक संदेश को जीवंत किया है।इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने प्रेमचंद की कविताएँ भी सुनाईं और उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर रोशनी डाली है। किलकारी के बच्चों द्वारा तैयार की गई रंगारंग झांकी ने प्रेमचंद के जीवन और उनकी कृतियों को दर्शाया, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही है।समारोह के अंत में, बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में साहित्य के प्रति रुचि और समझ को बढ़ावा देते हैं। इस आयोजन में किलकारी के सभी प्रशिक्षण शामिल थे।कुल मिलाकर, किलकारी के देने वाला साबित हुआ है।
147
