नरकटियागंज। ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा मनाए जाने वाले त्योहारों में रक्षाबंधन का विशेष महत्व होता है यह कार्यक्रम संस्था के विभिन्न सेवा केंद्रो पर लगातार एक माह तक चलाया जाता है चंपारण की धरती पर इस वर्ष नरकटियागंज ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर सुबह 10:00 बजे भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त बाते सेवा केंद्र प्रभारी बीके अबीता दीदी ने पत्र प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होने कहा कि इस बार का रक्षाबंधन समारोह अपने आप में इसलिए अधिक महत्वपूर्ण है कि इसका उद्घाटन संस्था की बिहार झारखंड हेड राजयोगिनी बीके रानी दीदी करेंगी। उक्त अवसर पर बिहार की वरिष्ठ बहने एवं भाई पधार रहे हैं जिसमें मुख्य रूप से भागलपुर की बीके अनीता दीदी ,बेगूसराय की बीके कंचन , मोतिहारी की बीके मीणा,बेतिया की बीके अंजना दीदी है।बीके अबिता ने बताया कि यह कार्यक्रम सिर्फ बीके भाई बहनो के लिये हो रहा है। नरकटियागंज सेवा केंद्र से जुड़े हुए बगहा पुलिस जिला के तमाम सेंटर्स एवं बीके पाठशाला के भाई-बहन इस कार्यक्रम में पधार रहे हैं । बिहार झारखंड प्रभारी बीके रानी दीदी के अलावा राज्य की वरिष्ठ बहने सभी को रक्षा सूत्र बाधेगी तथा वरदानो से सभी को भरपुर करेगी।उन्होंने बताया कि रानी दीदी जी से व्यक्तिगत तौर पर जो भी मिलना चाहेगे मिल करके समस्या का समाधान कर सकते हैं। साथ-साथ बिहार के कोने-कोने से पधार रही बहने सभी भाई बहनों को रक्षा सूत्र बाधेगी। उन्होंने बताया कि उक्त अवसर पर बृहद ब्रह्मा भोजन का भी आयोजन किया गया है।
179
