अशोक वर्मा
मोतिहारी : पूर्वी चम्पारण जिले के , शिक्षाविद श्री रत्नेश्वरी शर्मा के पुत्र एवं दिल्ली में आरटीआई इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री मनीष कुमार शेखर को सोमवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, सभागार नई दिल्ली में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर वर्ल्ड राइट टू इन्फॉरमेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड श्री शेखर को इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एजुकेटर्स फॉर वर्ल्ड पीस की अनुशंसा पर विश्व युवा कौशल दिवस समारोह के दौरान नई दिल्ली में वर्ल्ड एकेडमी ऑफ हाइयर एजुकेशन एंड डेवलपमेंट, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इकोलॉजी एंड इनवीरौनमेंट एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्किलींग के द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. टी जी सिताराम, नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन कांसिल के अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे उपस्थित थे। श्री शेखर का यह अवार्ड इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एजुकेटर्स फॉर वर्ल्ड पीस भारत के नेशनल चांसलर प्रो. मार्कंडेय राय, वर्ल्ड एकेडमी ऑफ हाइयर एजुकेशन एंड डेवलपमेंट के अध्यक्ष प्रो. प्रीतम बी. शर्मा एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्किलींग के अध्यक्ष प्रो. प्रियरंजन त्रिवेदी के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी किया गया है। शेखर ने सम्मान के लिए चयन समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है। शेखर ने कहा कि चम्पारण के लोगों के स्नेह एवं आशीर्वाद से ही कुछ बेहतर करने का प्रयास कर पाता ।
216
