स्वच्छ वातावरण में करायी जाएगी अध्यापक नियुक्ति  प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा (TRE-3) : जिलाधिकारी

Live News 24x7
5 Min Read
मोतिहारी। सचिव, बिहार लोक सेवा आयोग, पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में विज्ञापन संख्या 22/ 2024, अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा(TRE-3) पूर्वी चंपारण जिला में दिनांक 19.7.2024 को कुल 14 परीक्षा केंद्रों पर दिनांक, दिनांक 20.7.2024 को कुल 04 परीक्षा केंद्रों पर तथा दिनांक 21.7.2024 को कुल 04 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में मध्यान 12:00 से अपराह्न 2:30 बजे तक आयोजित की गई है। इस परीक्षा में 19 जुलाई को कुल 9756 अभ्यर्थी, 20 जुलाई को 2774 अभ्यर्थी एवं 21 जुलाई को 2798 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
   प्रतियोगिता  परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार रहित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभा भवन,मोतिहारी में केन्द्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग में संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल  के द्वारा  कहा गया कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को सुबह 09:30 बजे से प्रवेश की अनुमति रहेगी। परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटे पहले अर्थात 11:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
    परीक्षा केन्द्रों पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी को परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केन्द्रों के आसपास दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू करने का निर्देश दिया गया है।
     जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक दण्डाधिकारी सह केंद्र प्रेक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है जो स्वच्छ वातावरण में परीक्षा सम्पन्न करायेंगे तथा परीक्षा केन्द्रों के आसपास भीड़ न लगे इसे सुनिश्चित करायेगें। इसके अतिरिक्त गश्ती दल दण्डाधिकारी एवं जोनल पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है जो विधि व्यवस्था सहित शहरी क्षेत्र में फोटो स्टेट की दुकान पर विशेष नजर रखेंगे तथा परीक्षा केन्द्र के निकट के फोटो स्टेट के दुकानों को बंद करा देगें।
    डीएम ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी 08:30 बजे पूर्वा० तक अपनी प्रतिनियुक्ति स्थान ग्रहण कर लेंगे। परीक्षा केन्द के भीतर परीक्षार्थियों के अतिरिक्त अनाधिकृत प्रवेश वर्जित रहेगा तथा परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की तलाशी निश्चित रूप से करा ली जाय। कोई भी परीक्षार्थी किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा मोबाईल, ब्लूटूथ, पेजर,घड़ी आदि लेकर नहीं जायेगा। परीक्षा कक्ष में एक बेंच पर दो से अधिक अभ्यर्थी नहीं बैठेंगे। सभी परीक्षा कक्षा में सीसीटीवी कैमरा लाइव मोड में रहेगा।परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाने की व्यवस्था कराई गई है। परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस लिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर गेट से अंदर प्रवेश के समय परीक्षार्थियों  की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। परीक्षा कक्षा में वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति के पहले केंद्र अधीक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के द्वारा वीक्षकों का रेंडमाइजेशन किया जाएगा।
    परीक्षा में कदाचार करने या उसे प्रोत्साहित करने एवं आदेश का उल्लंघन करने वाले के विरूद्ध  सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कठोर कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।
    सभी केन्द्राधिक्षकों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा कक्ष में बैठने सम्बधी सीट प्लान की एक प्रति मुख्य प्रवेश द्वार पर तथा एक प्रति सूचना पट पर लगाना सुनिश्चित करेगें।
       परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, वीक्षक के पास मोबाईल फोन नहीं रहेगा। उड़नदस्ता दल के पदाधिकारी भी मोबाईल लेकर परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश नहीं करेंगे। मीडिया कर्मियों के परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश पर रोक लगायी गयी है।
   परीक्षा के दिन सुबह से परीक्षा की समाप्ति तक 06252- 242418 पर जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा जिसका वरीय प्रभारी डीपीओ, आईसीडीएस (मो.9431005038)को बनाया गया है।
      इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा संचालन में जुड़े केंद्राधीक्षक सहित  सभी पदाधिकारी की जवाबदेही निर्धारित है। सभी लोग पूरी जवाबदेही के साथ कार्य करेंगे। थोड़ी सी चूक कार्रवाई का बड़ा कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि परीक्षा से पहले होटल एवं लॉज की भी जांच कराई जाएगी।
       इस अवसर पर अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश्वरी पांडे, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम श्रेष्ठ, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
186
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *