उप मुख्यमंत्री बने रहने के लिए नीतीश  के चरणों में डाल दी सम्राट ने अपनी पगड़ी : प्रशांत किशोर

Live News 24x7
3 Min Read
  • परिवारवाद का पोषक है भाजपा, सम्राट चौधरी उदाहरण
पटना। जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के प्रणेता प्रशांत किशोर ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को  राजनीतिक नौटंकीबाज करार दिया है और कहा है कि अपनी कुर्सी की खातिर उन्होंने न केवल अपनी पगड़ी नीतीश कुमार के चरणों में डाल दी है वल्कि उप-मुख्यमंत्री बने रहने के लिए सम्राट चौधरी ने अपना गर्दन कटवा दिया है। उन्होंने आज़ पटना स्थित आवास पर कई जिलों से आए कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए उक्त बातें कही। उक्त जानकारी आज़ यहां जारी एक बयान में जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने दी। श्री ठाकुर ने बताया कि प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने  एक मुरेठा बांधा था और संकल्प लिया था कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद ही मुरेठा खोलूंगा। लेकिन आप सभी ने देखा है कि बीते दिन अयोध्या में जाकर उप-मुख्यमंत्री बनने की लालच में अपना सर और मुरेठा दोनों को कुर्बान कर दिया। सम्राट चौधरी का तो एक ही लक्ष्य था नीतीश कुमार को हराना, मगर देखिए अब उनका लक्ष्य सिर्फ उप-मुख्यमंत्री बने रहना है। इतना ही नहीं वे तो अब चिल्ला- चिल्ला कर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने का दंभ भी भरने लगे हैं। उनकी जुबान इतनी बदली कि रोज नीतीश कुमार की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में सम्राट चौधरी कोई नए नेता नहीं हैं। पिछले मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे।‌ कौन सा इन्होंने तोप मार लिया था? भाजपा वाले  परिवारवाद के खिलाफ बड़ी – बड़ी बातें करते हैं ।आप हमें बताएं कौन हैं सम्राट चौधरी?  शकुनी चौधरी के लड़के हैं। लालू जी के सरकार में मंत्री थे तो नीतीश कुमार के भी सरकार में मंत्री थे। मांझी जी जब मुख्यमंत्री बने तब भी वो मंत्री बन गए। सम्राट चौधरी आसमान से अवतरित नहीं हुए हैं।
आने वाले विधानसभा में इसका सबसे बड़ा खामियाजा नीतीश कुमार को होगा। राजनीतिक तौर पर नीतीश कुमार पहले से ही मरे हुए सांप हैं उनको जो भी अपने गले में डालेगा वो बैठ जाएगा। नीतीश कुमार तो खुद डूबे हुए हैं जो उनके साथ जाएगा वो भी डूब जाएगा।
73
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *