गया ।गया शहर मे इनर व्हील के 6 कल्ब, इनर व्हील क्लब गया, गया सिटी , बोधगया ,गया सनराइज, शेरघाटी तथा गया ओजस्वी ने संयुक्त रूप से रैली निकाली जो स्टेडियम से शुरू होकर गांधी मंडप में समाप्त हुई।
सभी महिलाएं हरे रंग की परिधान मे थी , तथा सभी हाथो में पौधे लेकर ” सांसे हो रही हैं कम, आओ पेड लगाए हम ” का नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया गया है।
डॉक्टर डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब बोधगया की महिलाओं ने बोधगया के डॉक्टरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे सर्टिफिकेट व पोधा देकर सम्मानित किया गया है । सम्मानित होने वाले चिकिसको में डा. वी के वर्मा, डा. ए .न तेतरवे डा .मनोज, डा. कुसुम , डा . सौरभ आदि थे।
इस मौके पर क्लब की प्रेसिडेंट पूनम गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट डा. वीणा पाठक, सेक्रेटरी सुषमा प्रसाद, आई पी पी रीमा , सरिता वर्मा, हर्षा सिन्हा , बीना सिन्हा,अर्चना राज, गोपा सिन्हा, रीना प्रसाद, आशा, अंजू, प्रेमशिला, खुशबू आदि मौजूद थीं।
218
