खबर बिहार के शेखपुरा जिले की है जहां सोमबार को दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने बैंक लूट की घटना से अंजाम दिया। जिसको लेकर लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा किए है।
इस बार अपराधियों ने बरबीघा थाना अंतर्गत बिहारशरीफ मार्ग पर स्थित एक्सिस बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने बैंक खुलते ही शाखा में प्रवेश किए और कर्मियों व ग्राहकों को पिस्तौल की नोक पर शौचालय में बंद कर दिया और बैंक मैनेजर से पिस्तौल की नोंक पर लॉकर खुलवाया और 28 लाख रूपये लेकर फरार हो गए। अपराधियों ने महज 19 मिनट में बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया। आपको बता दे कि एक्सिस बैंक बरबीघा शहर के अतिव्यस्तम हटिया चौक से महज 100 मीटर दूर श्री गणेश काम्प्लेक्स के पहले तले पर संचालन हो रहा है। इस दौरान अपराधियों ने दो बैंक कर्मी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक सबसे पहले सिर पर टोपी और कंधे पर बैग लटकाकर एक अपराधी अंदर आया और दरवाजे के बगल में बैठकर अंदर की रेकी की और कुछ देर बाद फोन करके अन्य साथियों को बुला लिया। दूसरा अपराधी हेलमेट पहनकर बैंक में प्रवेश किया और गेट के बगल में बैठे लोगों को पिस्तौल की नोक पर ले लिया। पहले से बैठे हुए अपराधी ने बैंक प्रबंधक पर पिस्तौल ताना। जिसे देखकर बैंक कर्मियों और ग्राहकों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गयी। जिसके बाद 2 अन्य अपराधी बैंक में प्रवेश किया और सभी कर्मियों और ग्राहकों को शौचालय में बंद कर दिया और बैंक प्रबंधक से पिस्तौल के नोंक पर लॉकर खुलवाया और रखा सारा रुपया निकाल लिया। साथ ही काउंटर में रखा हुआ रुपया और बैंक में पैसा जमा कराने पहुंचे ग्राहकों का भी पैसा लूट लिया। लूट के दौरान बैंक पहुंचे एक बैंक कर्मी को भी अपराधियों ने सभी के साथ शौचालय में बंद कर दिया। लूट की घटना को अंजाम देकर जाने से पहले लुटेरों ने फिर सभी कर्मियों और ग्राहकों को शौचालय से निकालकर स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया और फरार हो गए। ज़ब बैंक लुटेरे बैंक से बाहर निकल रहें थे तभी बैंक में रुपया जमा कराने पहुंची एक महिला ग्राहक पहुंच गयी। जिससे लुटेरे कुछ देर के लिए ठीठक गए, किन्तु मौके पर लुटेरों ने महिला के पैसा रखे थैला को हाथ से छीनकर बैंक के अंदर फेंक दिया और सीढ़ियों से उतरकर अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। लुटेरों के नीचे उतरते ही महिला बैंक के गेट पर ही शोर करने लगी। जिसे देखकर आसपास के लोगों को लगा कि किसी बदमाश ने महिला के पैसे चुरा लिया होगा, इसलिए शोर मचा रही है। लेकिन ज़ब आसपास के लोग ऊपर बैंक पहुंचे तो बैंक में लूट होने की जानकारी मिली।
184
