डॉक्टर्स धरती पर भगवान के स्वरुप माने जाते हैं: कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा

Live News 24x7
2 Min Read
गयाः   डॉक्टर्स धरती पर भगवान के स्वरुप माने जाते हैं। इनका काम हम मरीजों की सेवा करना और बीमारी से निजात दिलाना होता है। ये अपनी सेवा को मिशन के तौर पर लेते हैं। गया जिला के युवा जदयू के अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर युवा चिकित्सक डॉ. कुमार अनुपम को गया के गवाल बीघा स्थित उनके क्लिनिक में जाकर पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया है। इस मौके पर  सिन्हा ने सम्मानित करते हुए कहा कि एक जुलाई को ही डॉक्टर्स डे मनाने की खास वजह यह है कि ये दिन महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय जी की जयंती के साथ-साथ उनकी पुण्यतिथि का भी प्रतीक है। हमने महामारी के वक्त में भी देखा है की कितनी मजबूती के साथ डॉक्टर हमारे लिए अपनी जान को खतरे में डालकर हमारी जान बचाने की कोशिश में लग रहते हैं। हमें प्रसन्नता हो रही है कि हमें बीमारियों से बचाकर ठीक करने वाले डॉक्टरों के सम्मान में डॉक्टर्स डे मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इनके लिए किसी दिन छूट्टी का नहीं होता और न ही इनके लिए कोई त्योहार होता है। ये तो सारे दिन को मरीजों के साथ गुजारते हैं। इतना ही नहीं  सिन्हा ने इस अवसर पर सभी को चिक्तिसकों को शुभकामनाएं और बधाई दी।
150
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *