अशोक वर्मा
मोतिहारी : नगर के प्रसिद्ध सर्जन एवं चंदना सर्जिकेयर के संस्थापक डॉ अजय वर्मा की 65 वर्षीय पत्नी चंदना वर्मा का निधन सोमवार की रात्रि हो गया।
मोतिहारी में शल्य चिकित्सक के रूप में डॉक्टर अजय वर्मा के पिता डॉक्टर एमपी वर्मा की प्रसिद्धि पूरे बिहार में रही है। जिले में सर्जन के रूप में डॉक्टर एमपी वर्मा ने अपनी सेवा 6 दशक पूर्व देना आरंभ किया था और अपने पिता के नक्शे कदम पर डॉ अजय वर्मा आगे बढते रहे।उनको जिले में सर्जरी मे महारत हासिल था। उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर नर्सिंग होम का नामकरण डॉक्टर चंदना सर्जिकेयर रखा। अचानक पत्नी चंदना वर्मा की मृत्यु की खबर सुनते ही नगर के चिकित्सको के अलावा अन्य क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। डॉक्टर अजय वर्मा सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं, कहीं भी मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन होता , वहां डॉक्टर अजय वर्मा निश्चित अपनी सेवा देने पहुंच जाते थे। मृत्यु की खबर सुनते ही काफी संख्या में नगरवासी उनके आवास पर पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित किया । शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से डॉक्टर आशुतोष शरण ,डॉक्टर जसवीर शरण, डॉक्टर चंद्रलता झा, डॉक्टर यू एस पाठक, मेडिकल स्टाफ पीयूष रंजन, डॉ ज्योति झा, डॉक्टर मोबिन हाशमी ,डॉ परवेज के अलावा काफी चिकित्सक है। इसके अलावा पूर्वी चंपारण के भाजपा सांसद एव पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, पूर्व मंत्री एवं वयोवृद्ध गांधीवादी बृज किशोर सिंह, विधायक प्रमोद कुमार, विधायक कृष्णानंद पासवान, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी राजकुमारी गुप्ता, पूर्व प्राचार्य शशि कला, सामाजिक संस्था प्रयास के विजय शर्मा एवं आरती कुमारी, पत्रकार चंद्र भूषण पांडेय, अशोक वर्मा, आशुतोष झा, शंभू नाथ झा, सागर सूरज,सच्चिदा नंद सत्यार्थी, इंतजारूल अहमद, एचटीवी न्यूज़ चैनल के अंसारुल,कफील एकबाल,शैलेन्द्र शुक्ला,आज तक चैनल के सचिन पांडे, संजय पांडे, अनिल तिवारी, बिटी शर्मा, संजय ठाकुर ,रवीश मिश्रा, कार्टूनिस्ट प्रिय रंजन, सत्य प्रकाश मनोरंजन, प्रसिद्ध समाजसेवी अमर, दिग्विजय सिन्हा, पूर्व कुलपति डॉ रविंद्र कुमार रवि, डॉक्टर मंजरी वर्मा एवं अन्य है।
301
