औसी थाना पुलिस ने खैरी बांका से आगे सड़क किनारे बोरी में भरे 405 लीटर नेपाली शराब पुलिस ने बरामद की।

Live News 24x7
1 Min Read
मधुबनी से मो0 कैफ की रिपोर्ट
मधुबनी :- बिस्फी प्रखंड में औंसी थाना पुलिस ने औंसी जीरोमाइल-बिस्फी मुख्य पथ के खैरी बांका से आगे सड़क किनारे बोरी में भरे 405 लीटर नेपाली शराब पुलिस ने बरामद की । औंसी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि खैरी बांका रोड से आगे मुख्य सड़क किनारे बोरी में भरे शराब किसी शराब तस्कर के द्वारा रखी गई थी । जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली । सूचना मिलते ही पुलिस जब वंहा पंहुची तो पुलिस को देख शराब के पास खड़ा एक उजाला रंग का स्कॉर्पियो में सवार तस्कर भागने में सफल रहा । थानाध्यक्ष ने बताया कि जब देखा गया तो हरे रंग के प्लास्टिक की बोरी में शराब की बोतले भरी हुई थी । तलाशी लेने के पश्चात तीन सौ एमएल का 1350 बोतलें कुल 405 लीटर शराब बरामद की गई । उन्होंने बताया कि बरामद शराब के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर करवाई की जारही है ।
278
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *