अशोक वर्मा
घोड़ासहन पूर्वी चंपारण : श्रम संसाधन विभाग बिहार के निर्देश के आलोक में एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, घोड़ासाहन के नेतृत्व में घोड़ासाहन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विशेष धावा दल के द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन जाँच अभियान चलाया गया।
जाँच के क्रम में घोड़ासाहन प्रखंड के -01 प्रतिष्ठान मनोज वस्त्रालय से -1 बाल श्रमिक को धावा दल की टीम द्वारा विमुक्त कराया गया। साथ ही श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि यह अभियान पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत लगातार क्रियाशील रहेगा!
बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत सभी नियोजकों के विरूद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है जबकि सभी विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के समक्ष उपस्थापित कर उन्हें बाल गृह में रखा गया है।
आज की इस विशेष धावा दल की टीम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, घोड़ासहन रोहित कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, आदापुर राजीव रंजन प्रसाद गोड, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, ढाका रामप्रकाश, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मेहसी रविरंजन कुमार, प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण से विजय कुमार शर्मा एवं टीम घोड़ासाहन से 04 पुलिस कर्मी एवं एंटी ह्यूमन टै्रफिकिंग यूनिट की टीम शामिल थी।
172