नारकोटिक्स अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत् छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक

Live News 24x7
2 Min Read
गया। इनर व्हील क्लब आफ गया सिटी कि ओर से सोमवार 21सितमबर को गवर्मेंट गर्ल्स हाई स्कूल जेल षे्स रोड गया में नारकोटिक्स अवेयरनेस प्रोग्राम के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में नशीले पदार्थो के सेवन से होने वाले शारीरिक, सामाजिक और मानसिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया है।
इस अवसर पर डा.पी.के.वरमा के द्वारा एक विशेष अवेयरनेस टाक आयोजित किया गया। उन्होंने छात्राओं को नशीले पदार्थो से होने वाले गंभीर नुकसान,और उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी‌ तथा नशे के आदतों से बचने के क ई सरल उपायों के बारे मे बताया है। उन्होंने छात्राओं को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को उसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया है। इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने नशे के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी हासिल किया और अपने जिज्ञासाओं के प्रश्न पूछे है। वक्ता द्वारा छात्राओं को स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने ओर  स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने की जानकारी दी ओर किसी भी प्रकार की नशे की आदतों से दूर रहने की बातें बताई है।
इनर व्हील क्लब आफ गया सिटी की अध्यक्ष स्मिता भदानी ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के दुष्परिणामों से बचाने के लिए जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण साधन है। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को सही जानकारी देकर उन्हें नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निमार्ण में सहभागी बनाना है। कार्यक्रम का समापन नशे के विरुद्ध प्रतिज्ञा ले कर हुई है।इस अवसर पर क्लब की सचिव कंचन कुमार,सह अध्यक्ष मंदाकिनी , पूर्व अध्यक्ष चन्द्र देखा ,राखी कुमारी, एडिटर शीतल प्रसाद मौजूद रही।
42
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *