अशोक वर्मा
बुरहानपुर मध्य प्रदेश : महर्षि विश्वामित्र गौत्र की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती ताराबेन राधाकृष्ण शाह (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना) जो श्री हितेंद्र एवं जितेंद्र राधाकृष्णन शाह, श्रीमती किरण सचेन्द्र शाह (शेखापुर),श्रीमती ज्योति सुनील दलाल (नेपानगर), श्रीमती शिल्पा जयकुमार दलाल बुरहानपुर की माताजी है तथा श्री मयूर एवं आयुषी शैलेन्द्र शाह की दादी मां बुरहानपुर- मध्य प्रदेश का रविवार की सुबह 7:10 बजे देवलोक गमन हो गया । इनकी शवयात्रा दोपहर 2.00 बजे निवास स्थान गौर क्लास के पीछे रतन मास्टर की गली शिकारपुरा बुरहानपुर से सतियारा घाट के लिए निकली और शमशान स्थल पर अंत्येष्टि सम्पन्न हुई. देश भर से सेनानी परिवार द्वारा शोक व्यक्त किया जारहा है. शोक संवेदना व्यक्त करने वालो मे राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिहार प्रदेश अध्यक्ष के अलावा सेनानी परिवार के काफी लोग हैं.
20