पटना : सकरी गली, पटना स्थित प्रभु तारा स्कूल में हिन्दी दिवस के अवसर पर एक काव्य-गोष्ठी संपन्न हुई , जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया ।
समारोह की अध्यक्षता साहित्यकार व समाज सेवी कमल नयन श्रीवास्तव ने की । मोहम्मद एहसान अली , अखिलेश्वर सिन्हा, मनोज उपाध्याय, कुमारी दीपक, आदित्य राज , मौसम राज, आदि की कविताएँ खूब सराही गयीं । रोहित कुमार, अभिषेक रंजन, प्रशांत पाण्डेय, रिया कुमारी, संगीता सिन्हा, अवनीश , आयूष ,समर्थ राज , आदि की भी कविताएँ प्रभावी रहीं ।
इस अवसर पर हिन्दी के प्रचार-प्रसार का संकल्प दुहराया गया । सरकार से यह मांग की गयी कि वह न्यायपालिका, बैंकिंग सहित सभी क्षेत्रों में हिन्दी को अनिवार्य बनाए। बिहार में हिन्दी तथा अन्य भारतीय भाषाओं से संबद्ध संस्थानों को पुनर्जीवित किया जाए ।
श्रीवास्तव ने कहा कि स्कूल द्वारा बच्चों में जो हिन्दी का संस्कार दिया जा रहा है, वह सराहनीय है । प्रधानाचार्य मनोज उपाध्याय ने हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने पर बल दिया । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रशांत पाण्डेय ने किया जबकि निदेशक मुकेश कुमार ने आभार ज्ञापन किया ।
21