मोतिहारी : पहाड़पुर सीएचसी की वायरल तस्वीर ने इलाज व्यवस्था पर उठाए सवाल

Live News 24x7
2 Min Read

मोतिहारी। पहाड़पुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में कथित तौर पर कृष्णा नामक एक फोर्थ ग्रेड कर्मी मरीज का उपचार करते और टांका लगाते दिखाई दे रहा है। तस्वीर सामने आने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

वायरल तस्वीर को लेकर लोगों का कहना है कि यदि तस्वीर में दिखाई दे रहा व्यक्ति वास्तव में फोर्थ ग्रेड कर्मचारी है और उसने बिना अधिकृत चिकित्सकीय योग्यता के मरीज का उपचार या टांका लगाया है, तो यह मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला हो सकता है।

सवाल यह भी उठ रहा है कि अस्पताल में उपचार और टांका लगाने जैसे चिकित्सकीय कार्य के लिए अधिकृत चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहने के बावजूद किसी अन्य कर्मचारी को ऐसी जिम्मेदारी कैसे दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों से वायरल तस्वीर की तत्काल जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही संबंधित कर्मी की ड्यूटी, पद और चिकित्सकीय योग्यता की जांच करने तथा घटना के समय अस्पताल में मौजूद चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से भी जानकारी लेने की मांग उठ रही है।

जांच में यदि वायरल तस्वीर से जुड़े आरोप सही पाए जाते हैं तो मरीजों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। अब देखना है कि वायरल तस्वीर के बाद स्वास्थ्य विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है।

41
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *