थैलेसरी चौक के समीप बाइक और महिला में टक्कर, बाइक चालक की मौत, महिला घायल

Live News 24x7
1 Min Read

मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर थैलेसरी चौक के समीप बाइक और एक महिला के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि महिला घायल हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।मिली जानकारी के अनुसार, मृत बाइक चालक की पहचान मझरिया पंचायत के वार्ड नंबर-2 निवासी बुद्धलाल साहनी के पुत्र सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि थैलेसरी चौक के समीप बाइक और महिला के बीच टक्कर होने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।हादसे की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना के सब-इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए बेतिया स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) भेज दिया।

इस दुर्घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे के जांच में जुटी हुई है

19
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *