मझौलिया में 15 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता

Live News 24x7
1 Min Read
घर से निकला अमित कुमार नहीं लौटा वापस, पिता ने पुलिस से लगाई सकुशल बरामदगी की गुहार मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत के वार्ड नंबर 14, बाबू टोला निवासी 15 वर्षीय अमित कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उसके पिता मोहन राम ने मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार  को आवेदन देकर बेटे को सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 की शाम करीब चार बजे अमित घर पर अकेला था। शाम सात बजे तक उसके घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पिता ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं मिला। पिता को आशंका है कि उनका बेटा किसी अज्ञात व्यक्ति के बहकावे में आकर कहीं चला गया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने और बेटे को सकुशल बरामद करने की मांग की है। आशंका को अधिक सावधानी से लिखें 29
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *