आंध्र प्रदेश में 4.70 लाख की चोरी, कैमूर के चांद से आरोपी गिरफ्तार

Live News 24x7
3 Min Read

कैमूर (भभुआ)। दूसरे राज्य में दर्ज चोरी के एक मामले में कैमूर पुलिस के सहयोग से आंध्र प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी टाउन थाना में दर्ज एक मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त को कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान काजू राम, पिता मुसाफिर राम, निवासी ग्राम गोई, थाना चांद, जिला कैमूर के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के Puttaparthi Town PS कांड संख्या 54/26, दिनांक 25 जुलाई 2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4)/305(a) के तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में आरोपी की तलाश आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा की जा रही थी।

आरोपी के कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिलने के बाद आंध्र प्रदेश पुलिस ने स्थानीय चांद थाना पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी काजू राम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, चोरी की गई कुल 4 लाख 70 हजार रुपये की राशि में से आरोपी के पास से वर्तमान में 46 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही एक iPhone मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया है। बरामदगी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद आंध्र प्रदेश पुलिस आरोपी को अपने राज्य ले जाने के लिए आवश्यक ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी कर रही है। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपी को संबंधित न्यायालय और पुलिस के समक्ष पेश करने के लिए आंध्र प्रदेश ले जाया जाएगा।

इस पूरे मामले की जानकारी चांद थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से आंध्र प्रदेश पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई संबंधित राज्य की पुलिस द्वारा की जा रही है।

दूसरे राज्य की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर की गई इस कार्रवाई को पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

17
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *