मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के सेनुवरिया पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र तक आने-जाने के लिए रास्ता नहीं होने की समस्या को लेकर अंचलाधिकारी डोली कुमारी ने गुरुवार को स्थल का जायजा लिया। अधिकारियों की टीम के साथ पहुंचीं अंचलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र तक सुगम रास्ता नहीं होने के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए रास्ता उपलब्ध कराने की मांग अधिकारियों से की।
स्थल निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी डोली कुमारी ने आसपास की स्थिति का अवलोकन किया और रास्ते से संबंधित आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मियों से भी स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मौके पर मौजूद ग्रामीणों सरपंच नरेश पटेल मुखिया ज्योति श्रीवास्तव ने उम्मीद जताई कि प्रशासन की पहल से जल्द ही उप स्वास्थ्य केंद्र तक आने-जाने के लिए बेहतर रास्ते की व्यवस्था हो सकेगी।
अंचलाधिकारी के निरीक्षण से ग्रामीणों में समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
26