बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य    के विरुद्ध कुछ लोगों द्वारा लगाए जा रहे विभिन्न आरोपों को अधिवक्ताओं ने सत्यहीन, तथ्यहीन एवं वास्तविकता से परे बताया

Live News 24x7
4 Min Read
बार एसोसिएशन परिसर में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं समर्थकों ने  मनन मिश्रा के समर्थन में अपनी एकजुटता प्रदर्शित की
गया जी आज गया जी बार एसोसिएशन  के सदस्यों के द्वारा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य  मनन कुमार मिश्रा  के विरुद्ध कुछ लोगों द्वारा लगाए जा रहे विभिन्न आरोपों को अधिवक्ताओं ने सत्यहीन, तथ्यहीन एवं वास्तविकता से परे बताया है। इस अवसर पर बिहार बर काउंसिल के सदस्य मुरार कुमारी हिमांशु ने कहा  कि  मनन कुमार मिश्रा ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में सदैव अधिवक्ताओं के हितों की मजबूती से आवाज उठाई है और उनके अधिकारों एवं सम्मान के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं मनन मिश्रा  ने न केवल देशभर के अधिवक्ताओं से जुड़े विषयों को गंभीरता से उठाया है, बल्कि विधि शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने की दिशा में भी लगातार कार्य किया है। कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके, इसके लिए विधि महाविद्यालयों का समय-समय पर निरीक्षण एवं शैक्षणिक मानकों की समीक्षा भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनका मानना रहा है कि मजबूत न्याय व्यवस्था के लिए गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा और सक्षम अधिवक्ता दोनों आवश्यक हैं। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा  कि जब से  मनन मिश्रा  राज्यसभा के सदस्य बने हैं, तब से राजनीतिक विरोध के कारण उनके विरुद्ध विभिन्न प्रकार के आरोप और भ्रम फैलाने का प्रयास किया जाता रहा है। ऐसे समय में आवश्यकता है कि अधिवक्ता किसी भी आरोप या प्रचार पर बिना तथ्यों की जांच किए विश्वास न करें और वास्तविकता को समझने के बाद ही अपनी राय बनाएं। इसी क्रम में आज गया गया जी बार एसोसिएशन परिसर में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं समर्थकों ने  मनन मिश्रा के समर्थन में अपनी एकजुटता प्रदर्शित की है। उपस्थित अधिवक्ताओं ने जोरदार नारे लगाते हुए कहा—“मनन मिश्रा तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं।”
इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता एस राजेश आनंद नागेंद्र प्रसाद शर्मा शशि भूषण मालवीय आशुतोष पांडे मनीष कुमार महेंद्र प्रसाद सिंह अवधेश  रविदास जयप्रकाश सिंह दीपक कुमार राहुल कुमार डॉ सुनील कुमार राकेश कुमार अखिलानंद मिश्रा कमलेश कुमार राज किशोर प्रसाद विनय किशोर विमलेश कुमार अजय कुमार, अजीत सिंह, शिवकुमार ,सत्येंद्र कुमार सिंह , ललित कुमार, एजाज केवरिया नोटरी  सुमन सिंह  सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने एक स्वर में कहा कि मनन मिश्रा के प्रति अधिवक्ताओं का विश्वास मजबूत है और किसी भी प्रकार के बहकावे अथवा भ्रामक प्रचार से प्रभावित होने की आवश्यकता नहीं है।वक्ताओं ने सभी अधिवक्ता साथियों से अपील की कि वे किसी भी आरोप को आंख मूंदकर स्वीकार न करें, बल्कि तथ्यों की पड़ताल करें और सत्य को समझें। अधिवक्ताओं के हितों, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए जो व्यक्ति लगातार आवाज उठाता रहा है, उसके साथ खड़ा होना पूरे अधिवक्ता समाज की एकजुटता का प्रतीक है।मनन मिश्रा के प्रति अधिवक्ताओं का विश्वास अटूट है।अधिवक्ता समाज एकजुट है और अपने हितों की आवाज के साथ मजबूती से खड़ा है।
19
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *