अशोक वर्मा
मोतिहारी । स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय मासिक कार्यक्रम “10 बजे 10 मिनट सेनानी एवं शहीदों के नाम” के तहत सितंबर माह का कार्यक्रम आगामी रविवार, 6 सितंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी सुखदेव प्रसाद सिंह एवं महिला स्वतंत्रता सेनानी यशोदा देवी को समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नगर स्थित शौर्य स्तंभ परिसर में सुबह ठीक 10 बजे किया जाएगा।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगीत तथा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन होगा। तत्पश्चात दोनों महान सेनानियों के चित्र पर सामूहिक रूप से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
द्वितीय सत्र में स्वतंत्रता संग्राम में सुखदेव प्रसाद सिंह एवं यशोदा देवी के योगदान, उनके संघर्ष, त्याग एवं बलिदान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही चंपारण सत्याग्रह से जुड़े संघर्षों और स्वतंत्रता आंदोलन में चंपारण की ऐतिहासिक भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
समिति के जिला अध्यक्ष कौशल किशोर पाठक ने जिलेवासियों, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं देशभक्त नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सेनानियों एवं शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की
12