- नई पेंशन योजना को बंद कर जल्द से जल्द पुरानी पेंशन योजना को लागू की जाए-प्रमंडलीय संयोजक
गया जी।पुरानी पेंशन को लागू करने के लिए आज पूरे देश के कर्मचारी व शिक्षक अपने बाजू पर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं । इसका आवाहन बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट, राष्ट्रीय महिला कर्मचारी व शिक्षक मोर्चा ने किया है। जिसके आलोक में आज प्रमंडलीय संयोजक डॉ विनोद कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर सरकार से मांग करते हुए कहा की नई पेंशन योजना को बंद कर जल्द से जल्द पुरानी पेंशन योजना को लागू की जाए । कर्मचारी व शिक्षक खून पसीना बहाकर देश की अर्थव्यवस्था एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाता है। लेकिन जब उन्हें सेवानिवृत्ति होती है तो उनके सहारा देने वाला पुरानी पेंशन योजना को छीन ली गई । पेंशन योजना एक लाठी का काम करता था यानी बुढ़ापे में सहारा बनता था जिसे समाप्त कर कर्मचारी व शिक्षकों को दर-दर भटकने पर मजबूर कर दिया गया है । मैं राज्य व देश के सरकार से मांग करते हुए कहना चाहता हूं कि शिक्षकों वकर्मचारियों की जो दर्द है उसे समझें और जल्द से जल्द पुरानी पेंशन योजना लागू करें। मौके पर शिक्षक मोहम्मद हबीबुल्लाह, चांदनी कुमारी, श्वेता कुमारी, दरोंखशा निगार अफसर, प्रवीण तबस्सुम, नाजनी तबस्सुम सभी ने काला बिल्ला लगाकर सरकार से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए आग्रह किये है ।
15