पैग बनाने को लेकर छिड़ा विवाद, शराब पार्टी में चली गोलियां युवक के पेट में लगी गोली

Live News 24x7
3 Min Read
रांची के मंडा बगीचा में देर रात मटन-शराब की पार्टी के दौरान वारदात, गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती पुलिस जुटी जांच में रांची: राजधानी रांची में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। बरियातू थाना क्षेत्र के मंडा बगीचा में रविवार देर रात मटन और शराब की पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर युवकों के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने कथित तौर पर हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से टोनी लोहरा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात अचानक गूंजने लगी गोलियों की आवाज जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात कई युवक मंडा बगीचा में पार्टी करने के लिए जुटे थे। पार्टी के दौरान शराब का दौर चल रहा था। इसी बीच पैग बनाने को लेकर युवकों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान अचानक फायरिंग होने लगी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पार्टी में मौजूद कई युवक मौके से इधर-उधर भागने लगे। पेट में लगी गोली, हालत गंभीर फायरिंग की घटना में रातू थाना क्षेत्र के रहने वाले टोनी लोहरा के पेट में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे तत्काल बरियातू थाना पुलिस की मदद से इलाज के लिए रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस खंगाल रही पूरी घटना की कड़ियां घटना की सूचना मिलने के बाद बरियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फायरिंग में शामिल युवकों की पहचान करने के साथ-साथ विवाद की वास्तविक वजह और हथियार के इस्तेमाल को लेकर भी जानकारी जुटा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंडा बगीचा में देर रात तक युवकों के जमावड़े और नशे की गतिविधियों को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फायरिंग में शामिल आरोपियों की भूमिका स्पष्ट करने का प्रयास कर रही है। 21
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *