गया :- शहर के पंतनगर निवासी और दिल्ली के करोल बाग में एसीपी के पद पर कार्यरतशिव शंकर कुमार के पुत्र तथा गया के प्रसिद्ध व्यवसायी व समाजसेवी स्वर्गीय बादल सिन्हा के भांजा ए सी पी शिवम ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के इस पवित्र पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया, जहां उन्होंने अपनी बुआ व गया की वरिष्ठ सरकारी शिक्षिका मधुलिका प्रियदर्शनी से राखी बंधवाते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की डोर को और मजबूत करता है। ज्ञात हो कि एसीपी शिवम गया के युवा समाजसेवी सह विशाल प्राइवेट आईटीआई बोधगया के ट्रस्टी आकाश प्रियदर्शनी उर्फ एपी के अपने फुफेरे भाई हैं, जिसकी जानकारी कॉलेज के लाइब्रेरियन इंचार्ज सह देश के विभिन्न राज्यों में सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित अल्का सिंह राजपूत ने दी है। इस गरिमामयी अवसर पर बंधन बैंक के सीनियर मैनेजर सौरभ प्रियदर्शनी, साक्षी कुमारी, शिवंश प्रियदर्शनी उर्फ नाभ, शिक्षिका लवली कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे हैं, जिन्होंने इस पारिवारिक मिलन और रक्षाबंधन के पाहुन पर्व पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आपसी सौहार्द और स्नेह का एक बेहतरीन संदेश दिया है।
17