प्रधानमंत्री  द्वारा ‘मन की बात’ के माध्यम से देशहित एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को जनता के साथ साझा करना अत्यंत प्रेरणादायक, पूजनीय कार्य

Live News 24x7
2 Min Read
गया जी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कार्यालय में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के 137वें एपिसोड ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया है। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और देशहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनके संदेश को आत्मसात किया है।
‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री  ने महाराष्ट्र के इतिहास, संस्कृति और वैज्ञानिक उपलब्धियों की विशेष चर्चा करते हुए देश की समृद्ध विरासत और प्रतिभा को रेखांकित किया है। उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का आह्वान किया है। इसके साथ ही ‘लोकल के लिए वोकल’ और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की, जिससे स्थानीय कारीगरों, किसानों, छोटे व्यवसायियों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहन मिल सके प्रधानमंत्री  ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के संबंध में भी विस्तृत जानकारी साझा की है।
 इस योजना के माध्यम से छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला गया है।इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री  द्वारा ‘मन की बात’ के माध्यम से देशहित एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को जनता के साथ साझा करना अत्यंत प्रेरणादायक और पूजनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। गया की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी  का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया गया है।
मन की बात सुनने वालों में राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता गोपाल प्रसाद यादव राणा रणजीत सिंह संतोष ठाकुर एस राजेश आनंद अधिवक्ता अजय नारायण सिंह उर्फ मुन्ना जी हीरा यादव मंटू कुमार संजू रजक शेखर कुमार बबलू गुप्ता सहित।
39
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *