गया। समाज सेवा एवं मानवीय संवेदनाओं को समर्पित इनर व्हील क्लब ऑफ गया सनराइज द्वारा *चाकंद स्थित ब्लाइंड स्कूल* में फल एवं भोजन वितरण तथा प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का प्रायोजन क्लब की सदस्य *श
सपना सिंह* द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित दृष्टिबाधित विद्यार्थियों एवं केयरटेकरों के बीच फल एवं भोजन का वितरण किया गया है। क्लब सदस्यों ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनके साथ समय बिताया और उन्हें जीवन में आत्मविश्वास, उत्साह एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।
क्लब की *अध्यक्ष मधु प्रिया* ने कहा कि, “सेवा का वास्तविक उद्देश्य केवल जरूरत की वस्तुएँ उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि किसी के जीवन में उम्मीद, आत्मविश्वास और खुशी जगाना है। इन बच्चों की प्रतिभा और जिजीविषा हम सभी के लिए प्रेरणा है। हमारा प्रयास है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति सम्मान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े।” उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के लिए ऐसे संवेदनशील और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
क्लब की *सचिव स्नेहा शाही* ने कहा, “इन बच्चों के साथ बिताया गया समय हम सभी के लिए बेहद भावपूर्ण और प्रेरणादायी रहा है। उनका उत्साह और सकारात्मकता यह संदेश देता है कि जीवन में चुनौतियाँ चाहे कितनी भी हों, हौसले के साथ हर मंजिल हासिल की जा सकती है।” उन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। सपना सिंह ने इस सेवा परियोजना की पहल करते हुए विद्यार्थियों के लिए फल एवं भोजन की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्लब के सदस्यों ने इस पहल को संवेदना, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया है।
18