जिला जदयू जिला अध्यक्ष एवं बेलागंज विधायक  द्वारा  जदयू प्रखंड कार्यालय चमंडी मे भव्य उद्घाटन

Live News 24x7
1 Min Read
  • जद(यू0) प्रखंड कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन !       
गया जी। जिला जदयू जिला अध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा एवं बेलागंज विधायक  मनोरमा देवी द्वारा  जदयू प्रखंड कार्यालय चमंडी चाकन्द मे भव्य उद्घाटन किया गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे इं0 अजय कुशवाहा ने संम्बोधित करते हुए संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक सशक्त करने पर जोर दिया तथा सभी पदाधिकारियों को अपने अपने आवास पर जदयू का झंडा लगाने का निर्देश दिया है। इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष क़ासिम अंसारी एवं संचालन रंजीत कुशवाहा ने किया है।
इस उद्घाटन उपरांत बिथो शरीफ मे कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह मे सामिल हुए और मो0 कादिर के साथ साथ सैकड़ो़ ग्रामीणों द्वारा जिला अध्यक्ष जदयू  इंजीनियर अजय कुशवाहा  को फुल माला और अंग वस्त्र से स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया है। इस भव्य स्वागत के लिए अजय कुशवाहा ने सभी को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किये है। इस कार्यक्रम मे जिला के रामलखन स्वर्णकार, कुण्डल वर्मा, मधुसूदन राय, पूनम कुशवाहा, दिनेश प्रसाद सिन्हा महासचिव, वृजराज पाण्डेय, बिनोद यादव, शम्भू सिंह, अनिल सिंह, शिवपुजन प्रसाद जी के साथ दर्जनों नेता सामिल रहे हैं।
14
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *