गया जी। शांति निकेतन एकेडमी की तीनों शाखाओं—एपी कॉलोनी, कटारी हिल रोड और गोविंदपुरम् रौना चाकंद में ‘सतत और पर्यावरण-अनुकूल संबंधों को बढ़ावा देना’ विषय के तहत रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने न केवल अपने सहपाठियों को राखी बांधकर आजीवन मित्रता का संकल्प लिया है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों को भी रक्षासूत्र बांधा और उनके संरक्षण व संवर्धन की शपथ ली है। इस अनूठी पहल में छात्रा तेजश्री और रीति ने पौधों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्ज कराई है।
इस समारोह के दौरान बच्चों के लिए हस्तनिर्मित राखी क्राफ्ट गतिविधि का आयोजन किया गया है, जिसमें ओजस्वी और सुदीक्षा ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, वहीं नर्सरी कक्षा की छात्रा जायरा और यशफीन सहित नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे रिबन से आकर्षक राखियां बनाईं है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में जूनियर केजी की छात्रा सृष्टि व काव्या तथा सीनियर केजी की छात्रा सिमरा व इल्मा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया; इसके साथ ही विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के महत्व पर भाषण दिए व निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया है। इस अवसर पर शांति निकेतन एकेडमी के अध्यक्ष श्री हरि प्रपन्न ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में आपसी भाईचारे और ‘हम’ की भावना को बढ़ावा देते हैं, साथ ही उन्हें हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति व मूल्यों के और करीब लाते हैं।
17