गया कॉलेज में विकसित भारत युवा कनेक्ट–खेलो इंडिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Live News 24x7
5 Min Read
गया। गया कॉलेज, गया के मुंशी प्रेमचंद सभागार में “विकसित भारत युवा कनेक्ट–खेलो इंडिया 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की थीम “खेल की बात पीएम मोदी के साथ” रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  केंद्रीय कैबिनेट मंत्री  जीतन राम मांझी उपस्थित रहे हैं। इस कार्यक्रम में कर्नल पंकज कुमार कीर्ति चक्र, नेहा कुमारी, डिप्टी कलेक्टर, गया, तथा खेल जगत से तीरंदाजी की गोल्ड मेडलिस्ट पूनम कुमारी, राष्ट्रमंडल खेल 2022 के रजत पदक विजेता श्री चंदन कुमार सिंह, बीपीआरओ, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, बिहार जूनियर आर्चरी के कोच  जयप्रकाश, मुरारी यादव, पूर्व एथलीट बिहार  सुनील कुमार, माय भारत के  पवन कुमार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. पिंटू कुमार, गया कॉलेज के बर्सर डॉ मारकंडे पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे हैं।
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने गया कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ लाइव संवाद करते हुए भारतीय खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा युवाओं की खेलों में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने वर्ष 2036 में भारत में प्रस्तावित ओलंपिक खेलों में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री ने एनएसएस स्वयंसेवकों की भूमिका की सराहना करते हुए विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा नशामुक्त भारत के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया है।
गया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले एक दशक में भारत ने खेल के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि गया कॉलेज के विद्यार्थी खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर नई ऊंचाइयां हासिल कर रहे हैं और भविष्य में भी कॉलेज की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।
मुख्य अतिथि  जीतन राम मांझी ने युवाओं को अनुशासन, निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया है। उन्होंने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला व्यक्ति भी अनुशासन और सतत प्रयास के बल पर जीवन में उच्चतम मुकाम हासिल कर सकता है। उन्होंने गया कॉलेज में खेलों को बढ़ावा देने तथा खेल अवसंरचना के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने गया कॉलेज की आंतरिक सड़क की मरम्मत के लिए प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकार करने की बात कही है। साथ ही, उन्होंने गया कॉलेज के विद्यार्थी होने के कारण कॉलेज से अपने आत्मीय जुड़ाव को भी व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात “खेलो इंडिया संवाद” का आयोजन किया गया, जिसमें खेल जगत से जुड़े पैनलिस्ट पूनम कुमारी,  चंदन कुमार सिंह,  सुनील कुमार एवं  मुरारी यादव तथा यूथ आइकॉन श्री मुकेश कुमार ने युवाओं से संवाद किया है। गया कॉलेज के स्वयंसेवक आर्यन कुमार ने मॉडरेटर की भूमिका निभाते हुए पैनलिस्टों से प्रश्न पूछे तथा विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी पैनलिस्टों ने उत्तर दिया है।
इस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई है। धन्यवाद ज्ञापन गया कॉलेज एथलीट सोसाइटी के पीटीआई श्री अंजनी कुमार ने किया है। इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में एमसीए विभाग के  अमरजीत कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने महत्वपूर्ण तकनीकी सहयोग प्रदान किया है।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति के सदस्य सौरव कुमार, इश्तियाक आलम, तन्वी प्रिया एवं सोनू कुमार, हर्षवर्धन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छात्राओं द्वारा बनाई गई है आकर्षक रंगोली ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का मन मोह लिया है।
इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ है।
18
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *