पवित्रता और संकल्प का पर्व है रक्षाबंधन — ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र में श्रद्धा एवं उमंग से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह

Live News 24x7
2 Min Read
गया। ब्रह्माकुमारीज के सिविल लाइन सेवाकेंद्र में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही आध्यात्मिक, पवित्र एवं श्रद्धामय वातावरण में मनाया गया है। इस अवसर पर सेवाकेंद्र की संचालिका बी.के. शीला दीदी ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों एवं सैकड़ों लोगों को राखी बांधकर पवित्रता एवं श्रेष्ठ संकल्प का संदेश दिया है।
शीला दीदी ने नगर के प्रसाशनिक अधिकारियों में आई.जी.  विकास वैभव , गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, जिला शिक्षा पदाधिकारी  कृष्ण मुरारी गुप्ता, सी.डी.पी.ओ. श्रीमती अरुणा कुमारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों को राखी बाँधी है। शीला दीदी ने सभी अतिथियों एवं सेवाकेंद्र पर आए लोगों को शुभ दृष्टि के साथ आत्मिक स्मृति एवं राजयोग की अनुभूति के साथ राखी बांधी है।
इस अवसर पर बी.के. शीला दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि पाँच विकारों कों त्यागने के साथ श्रेष्ठ जीवन जीने और स्वयं को व्यर्थ संकल्पों से मुक्त रखने की प्रतिज्ञा का पर्व है। राखी हमें याद दिलाती है कि हम अपने जीवन में पवित्र विचार, पवित्र दृष्टि, पवित्र कर्म और श्रेष्ठ संस्कारों को धारण करें। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति स्वयं को विकारों से मुक्त करके पवित्र बनने का संकल्प लेता है, तभी सच्चे अर्थों में रक्षाबंधन का उद्देश्य सार्थक होता है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को बाहरी सुरक्षा के साथ-साथ मन की शांति, आत्मिक शक्ति और सकारात्मक संस्कारों की भी आवश्यकता है। राजयोग के माध्यम से आत्मबल एवं परमात्म शक्ति का अनुभव कर जीवन को श्रेष्ठ बनाया जा सकता है।
इस समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का सेवाकेंद्र की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
13
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *