गया जी। कालीबाड़ी स्थित किसान मोर्चा कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी, आजाद हिन्द फौज के महान राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के 81वें पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया है । इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नेताजी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके राष्ट्रभक्ति,साहस, त्याग और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अमर रहें,भारत माता कि जय के खुब नारे लगे।श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता सह मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं बल्कि भारतीय युवाओं के लिए साहस , अनुशासन , राष्ट्र सेवा के प्रतीक रहें हैं। नेताजी ने व्यक्तिगत सुख सुविधाओं और प्रतिष्ठित कैरियर को त्याग कर भारतीय स्वतंत्रता को अपना लक्ष्य बनाया। उन्होंने नेताजी के आदर्शों पर चलने,देश के एकता एवं अखंडता को मजबूत करने , राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान उपस्थित लोगों से किया। उन्होंने कहा कि नेताजी के नारे “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा ” आज भी देशभक्ति और बलिदान की भावना को जगाता है। आजाद हिन्द फौज ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को गति प्रदान किया और अंग्रेज सरकार को नींद उडा़ दिया है।इस अवसर पर भाजपा नेता सह मानवाधिकार संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह ने कहा कि नेताजी के जीवन हमें यह भी बतलाता है कि प्रस्थिति कितना भी कठिन क्यों न हो यदि संकल्प मजबूत हो तो रास्ते स्वयं बनते हैं। आज नेताजी के विचार और भी महत्वपूर्ण हो जाते है कि “राष्ट्र पहले स्वयं बाद में ” । श्रद्धांजलि सभा में डां मनीष पंकज मिश्रा, राणा रंजीत सिंह,संतोष ठाकुर, सुनील बम्बईया, दिपक पाण्डेय,गोपाल यादव, राजीव सिन्हा,कमल बारिक ,कमल सिन्हा,महेश यादव, बब्लू गुप्ता, मंटू कुमार,सुनील रविदास, राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता आदि श्रद्धांजलि अर्पित किया है।
33