एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में 30 मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज

Live News 24x7
1 Min Read
गया जी , निज संवाददाता 
अलीगंज में रविवार को नि:शुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 30 मरीजों ने पहुंचकर नि:शुल्क उपचार का लाभ उठाया। शिविर में डॉ. राम नरेश प्रसाद ने मरीजों की जांच कर एक्यूप्रेशर पद्धति से बिना दवा के इलाज किया।
डॉ. प्रसाद ने बताया कि एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति में शरीर के विभिन्न दबाव बिंदुओं पर उचित तरीके से दबाव देकर उपचार किया जाता है। शिविर में कमर दर्द, घुटना दर्द, कंधे का दर्द, एड़ी दर्द, गैस,  सर्वाइकल, स्पॉन्डिलाइटिस सहित अन्य समस्याओं से परेशान मरीज पहुंचे। चिकित्सक ने मरीजों को उनकी समस्या के अनुसार आवश्यक एक्यूप्रेशर उपचार दिया और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी भी दी।
शिविर में मरीजों ने नि:शुल्क उपचार मिलने पर प्रसन्नता जताई।
30
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *