शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेगा हैप्पी पब्लिक स्कूल : डॉ प्रेम कुमार

Live News 24x7
5 Min Read

गया : शिक्षा के क्षेत्र में गया जिले में एक और नाम हैप्पी पब्लिक स्कूल के रूप में जुड़ गया है जी हां पिछले 5 वर्षों से संचालित हैप्पी किड्स स्कूल का अब सीनियर शाखा हैप्पी पब्लिक स्कूल का शुभारंभ किया गया है जिसका उद्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार , अर्श सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के निदेशक प्रसिद्ध डॉक्टर नवनीत निश्चल , शांति निकेतन एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक हरि प्रापन उर्फ पप्पू शर्मा , एमएलसी जीवन कुमार के प्रतिनिधि प्रो कृष्ण मुरारी, पत्रकार रौशन कुमार सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर जहां उद्घाटन किया तो वहीं केक काटकर खुशियां मनाने का काम किया । हैप्पी पब्लिक स्कूल के उद्घाटन के मौके पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कहा की निश्चित तौर पर गया में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का काम हैप्पी पब्लिक स्कूल करेगा । जिस तरीके से किड्स स्कूल में बेहतर प्रदर्शन किया है अभिभावकों का विश्वास जीता है उसी तरह से आने वाले दिनों में हैप्पी पब्लिक स्कूल भी अभिभावकों के बीच में अपनी एक अलग प्रतिष्ठा बनाने का काम करेगा, क्योंकि हैप्पी पब्लिक स्कूल के निदेशक बिक्रमादित्य कुमार जहां खुद अच्छे-अच्छे कॉलेज-यूनिवर्सिटी से पढ़ाई किया है तो वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में सामाजिक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करते हैं । जबकि स्कूल के प्रिंसिपल स्कूल के प्रति ईमानदारी से काम कर रहे हैं जब मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ काम किया जाएगा तो निश्चित तौर पर सफलता हाथ लगेगी और गया के बच्चों को बेहतर संस्कार के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगा । वहीं इस मौके पर शांति निकेतन एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक हरि प्रापन उर्फ पप्पू शर्मा ने कहा कि आज हैप्पी पब्लिक स्कूल में आकर ऐसा महसूस हो रहा है जहां निदेशक,प्रिंसिपल,कर्मचारी, शिक्षक सब लोग एक लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं हम शुभकामना देना चाहेंगे कि हैप्पी पब्लिक स्कूल आने वाले दिनों में यहां के लोगों में अपना विश्वास पैदा करें तथा बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का काम करे । इस मौके पर अर्श सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के प्रसिद्ध डॉक्टर नवनीत निश्चल ने कहा कि जिस तरीके की व्यवस्था और कड़ी मेहनत आज देखने को मिला उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि स्कूल उज्जवल भविष्य की ओर जरूर जाएगी । स्कूल का उत्थान होगा विकास होगा तो यहां के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी । इस मौके पर स्कूल के निदेशक पत्रकार बिक्रमादित्य कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत,आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि हैप्पी किड्स स्कूल के सफल संचालन के बाद अभिभावकों का जिस तरीके से प्यार मिल रहा था वह मुझे हैप्पी पब्लिक स्कूल खोलने के लिए प्रेरित कर रहा था सैकड़ो अभिभावकों ने अपना प्यार,सानिध्य स्कूल को देने का काम किया हम प्रयास करेंगे कि जिस तरीके से हैप्पी किड्स स्कूल को प्यार और सम्मान मिला है उसी तरह से हैप्पी पब्लिक स्कूल को भी समाज की नजरों में बच्चों के उत्थान में अहम योगदान निभा कर प्रतिष्ठा प्राप्त करने का काम करेगा । इस मौके पर स्कूल में आए हुए सभी अतिथियों को शिक्षकों को एवं स्कूल के प्रति सहानुभूति रखने वाले अभिभावकों सहित अन्य लोगों को स्कूल परिवार के द्वारा सम्मान स्वरूप अंग-वस्त्र , मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया । मंच का संचालन भाजपा एमएलसी जीवन कुमार के प्रतिनिधि सह मगध डायरी के संपादक प्रो कृष्ण मुरारी ने किया । इस मौके पर कौशलेंद्र शर्मा , इंद्रेश शर्मा ,पिंटू शर्मा ,अजय कुमार ,छोटू यादव ,रोशन ,दीपक सहित 500 से अधिक लोग शिरकत कर प्रीतिभोज का आनंद उठाने का काम किया ।

23
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *