बिहार :
इनरव्हील क्लब ऑफ गया सिटी तथा साइबर थाना, रामपुर गया के संयुक्त तत्वाधान में साइबर फ्रॉड को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन गया कॉलेज गयाजी के प्राणीविज्ञान विभाग में किया गया है।
साइबर थाना, गया में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार ने आरक्षी संध्या कुमारी के साथ मिलकर जूलॉजी विभाग की विभागाध्यक्षा रेशमा यास्मीन तथा इनरव्हील क्लब ऑफ गया सिटी की अध्यक्षा सीमा भदानी की सहयोग से गया कॉलेज के जंतुविज्ञान विभाग में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी दी गई है।
साइबर थाना से आए पुलिस निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार तथा आरक्षी संध्या कुमारी ने महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को होनेवाले साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक करते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि सबसे पहले किसी भी तरह के अंजान वीडियो कॉल आए तो उसे रिसीव न करें। बैंक अकाउंट से जुड़े अपने मोबाइल नंबर को एंड्रॉयड मोबाइल में नहीं रखें। किसी भी तरह से कोई आपके परिवार से संबंधित डराने वाले कॉल आए तो उसे अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर क्रॉस वेरिफिकेशन जरूर करें। किसी भी अंजान लिंक को नहीं खोलें। अगर कोई साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं तो जितना जल्द हो सके तो 1930 पर कॉल करें और आपके साथ घटित घटनाओं की पुरी जानकारी दें। बच्चों की ओर से पुछे गए कई सवालों का जवाब देते हुए जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि किसी भी अनजान लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें, अपना मजबूत और अलग तरह का पासवर्ड इस्तेमाल करें, ओ टी पी/सी वी वी/पिन किसी को न बताएं। आपसे इस तरह की जानकारी बैंक भी नहीं मांगता है। सोशल मीडिया पर निजी जानकारी शेयर न करें और न ही पब्लिक वाई फाई पर बैंकिंग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट तुरंत करें। साइबर ठगों से बचने का सबसे बड़ा हथियार आपकी जागरूकता है। खुद सतर्क रहें और अन्य लोगों को भी साइबर ठग से बचने के लिए इसकी जानकारी दें।
सक्षम के गया जिला सचिव तथा मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास संगठन के बिहार प्रदेश सचिव , स्वाब संस्था के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी डॉ रामानुज महाराज ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने हर अकाउंट के लिए अक्षर, अंक और सिंबल के मिश्रण से अलग और मजबूत पासवर्ड बनाएं तथा पासवर्ड नियमित रूप से बदलते रहें। लड़कियों से विशेष आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि किसी अजनबी को सोशल मीडिया पर फॉलो न करें। फ्रेंड रिक्वेस्ट न तो भेजें और नहीं एक्सेप्ट न करें। संदिग्ध वेबसाइटों पर अपनी पुरी जानकारी न दें और बिना जांचे किसी भी ऑनलाइन ऑफर को सच न मानें। फ्रॉड होने पर तुरंत अपना बैंक अकाउंट/क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करें। विद्यार्थियों ने साइबर ठगी से बचने की जानकारी प्राप्त करने के बाद अपने अपने पड़ोसियों, मोहल्लेवासियों तथा ग्रामीणों को जानकारी देने के साथ जागरूक करने की कसमें खाई। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ गया सिटी की पूर्व अध्यक्ष प्रभा देवी, सचिव मंदाकिनी, कोषाध्यक्ष कंचन, एडिटर शिवानी सहित अन्य गणमान्य लोग तथा सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
28