गया जी।
आज बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए इस समस्या का समाधान के लिए इनर व्हील क्लब ऑफ गया सिटी के द्वारा गया कॉलेज , गया में जीवविज्ञान विभाग में एक कार्यक्रम किया गया जो विभागध्यक्ष प्रो. रेशमा यास्मीन और प्रो. अर्चना प्रसाद के सहयोग से पूरा हुआ है।
इस कार्यक्रम में सायबर क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर संध्या कुमारी आमंत्रित थे जो बच्चों के बीच इस समस्या और उससे बचने के उपाय की विस्तृत जानकारी दी गई है। बच्चे भी अपनी समस्या साझा किए और उनका समाधान पाकर सन्तुष्ट हुए हैं।
आज कैसे साइबर क्राइम हो रहा ह और लोग कितने परेशान हो रहे हैं।इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए ये कार्यक्रम रखा गया जो क्लब अध्यक्ष सीमा भदानी के नेतृत्व में हुआ है।
सेक्रेटरी मन्दाकिनी , पी पी प्रभा देवी, कोषाध्यक्ष कंचन कुमार आदि सदस्यों ने साथ दिया है। ये जानकारी क्लब एडिटर शिवानी बर्णवाल के द्वारा साझा किया गया है।
24