अशोक वर्मा, छौड़दानो
दलित- गरीबों के घरों पर लगातार बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया जा रहा है ।उजाड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए भाकपा माले द्वारा राजव्यापी आंदोलन का शुभारंभ हुआ है उसी क्रम में छोड़ा दोनों में सचिव प्रभु देव यादव के नेतृत्व में प्रतिरोध मार्च निकाला गया- माले नेताओं ने बड़े ही आक्रोषपूर्ण बुलंद आवाज में कहा कि
बुलडोजर नहीं, गरीबों को पर्चा और रोजी-रोटी की सुरक्षा देने की गारंटी हो।माले,गांव/ शहर में दलित- गरीबों को बचाओ अभियान चलाएंगा!
बुलडोजर राज बनाम लोकतंत्र बचाओ आंदोलन तेज करेंगे!
आज भाकपा-माले लिबरेशन के राजव्यापी आह्वान पर बिहार में दलितों -गरीबों के घरों पर जारी बुलडोजर- उजाड़ने की कार्रवाई के खिलाफ विरोध दिवस के मौके पर प्रतिरोध मार्च निकाला गया!
छौड़दानो- मोतिहारी रोड में नारायण चौक पकड़िया स्थित पार्टी कार्यालय से सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक प्रतिरोध मार्च में शामिल हुए! वहां से चलकर मोतिहारी की ओर स्वर्गीय बृज बिहारी प्रसाद गेट तक गये! लौटकर पार्टी कार्यालय प्रांगण में सभा की गई!
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला सचिव प्रभुदेव यादव ने कहा-बिहार में भाजपा गठबंधन की सरकार बनते हीं गृह मंत्री के आदेश पर दलितों गरीबों के घरों पर बुलडोजर के जरिए उन्हें उजाड़ने /भागाने की करवाई चिंताजनक है!
संविधान की मूल आत्मा के साथ खिलवाड़ की जा रही है! रोजी-रोटी की अधिकार को रौंदी जा रही है! गरीब विरोधी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग हम सरकार से करते हैं! अगर सरकार हमारी जायज मांगों को अनसुना करेगी तो हम नए सिरे से चंपारण वासी को गोलबंद करेंगे! गांव /शहर में संघर्ष की नयी शुरुआत की जाएगी! भूमिहीन- गरीबों को बचाओ अभियान चलाएंगे
प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व करने वालों में जिला सचिव प्रभुदेव यादव, अंचल सचिव रूपलाल शर्मा, सदस्य अंचल कमेटी, राजकुमार शर्मा, रामभरोस पासवान, मुनीराम, मनोज कुमार सिंह, रामबाबू राम, अतिउलाह मियां, अकबर, राम आशीष यादव, रामएकबाल यादव, और अमरेश कुमार, सिकंदर प्रसाद, रमाकांत कुमार, तबरेज आलम, हरेश पासवान शामिल है!
45