प्रयास जूविनाइल एड  सेंटर ने किया मानव तस्करी जागरूकता कार्यशाला

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
चंपारण ब्यूरो  :  मानव तस्करी रोधी इकाई SSB, 47 वी वाहिनी एवं प्रयास जुबेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चम्पारण द्वारा मानव तस्करी विषय पर कार्यशाला के माध्यम से छात्राओं, सम्मानित नागरिकों को किया गया जागरूक।
47वी वाहिनी स० सी० बल के कार्यक्षेत्र ‘ई’ समवाय सिकटा में आज दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को  +2 प्रोजेक्ट कन्या महाविद्यालय, सिकटा में मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया स० सी० बल तथा प्रयास जुवेनाइल सेंटर (एन.जी.ओ.) के संयुक्त तत्वाधान में मानव तस्करी विरोधी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
AHTU 47 वी वाहिनी SSB के प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार और प्रयास जुबेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण के जिला समन्वयक आरती कुमारी द्वारा  छात्राओं, अध्यापकों एवं ग्रामीण नागरिकों ( सरपंच, मुखिया, वार्ड सदस्यों) को मानव तस्करी जैसे गंभीर सामाजिक अपराध के कारणों, इसके दुष्परिणामों एवं रोकथाम के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी विस्तारपूर्वक देते हुए जागरूक करने का प्रयास किया गया और सम्मानित ग्रामीण नागरिकों, प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों को समाज में मानव तस्करी के विरुद्ध सामूहिक जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में मानव तस्करी के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अपराध के उन्मूलन हेतु सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में मानव तस्करी रोधी इकाई से प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार, सिकटा समवाय प्रभारी निरीक्षक (सामान्य) धूखा राम राणा, स० उप० नि० सा० खेमराज, मुख्य आरक्षी/ सामान्य अरविन्द द्विवेदी, आ० सा० (महिला) नीतू कुमारी, आ० सा० (महिला) आर्या लक्ष्मी एवं प्रयास (एन० जी०ओ०) से आरती कुमारी, राज गुप्ता और  सिकटा पंचायत के मुखिया श्री राजन चौरेसिया, सर्पंच श्री बुनिलाल पासवान, वार्ड सदस्यगण, एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मोहम्मद साह आलम और अध्यापक अध्यापिका एवं सैकड़ों की संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे ।
76
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *