07 एवं 08 अक्टूबर को समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन भवन में बैठेगी मेडिकल बोर्ड, मतदान कर्मियों के आवेदन के विरुद्ध उनके स्वास्थ्य की होगी जांच

Live News 24x7
1 Min Read

Live News 24×7 के लिए मोतिहारी से कैलाश गुप्ता।

मोतिहारी। चुनाव में मेडिकल के नाम पर बहाना बनाकर छूटी लेने वालों की अब खैर नहीं है। इनके आवेदन के अलोक में जांच हेतु जांच टीम का गठन हो गया है जो 07 और 08 अक्टूबर को जांच करेगी।

विदित हो बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन के लिए प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों में से कुछ कर्मीगण द्वारा स्वास्थ्य कारणों से कार्य करने में असमर्थता संबंधी दिए गए आवेदन के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण सौरभ जोरवाल के द्वारा उन मतदान कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच हेतु मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है जो दिनांक 07 एवं 08 अक्टूबर को समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन भवन में बैठेगी एवं आवेदनकर्ताओं के स्वास्थ्य की जांच करेगी।

मेडिकल टीम को वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह अपर समाहर्ता पूर्वी चंपारण मोतिहारी की अध्यक्षता में कार्मिक कोषांग में प्रतिनियुक्ति सभी पदाधिकारी एवं कर्मी आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जांच के पश्चात दिए गए प्रतिवेदन के आलोक में संबंधित कर्मियों का नाम हटाने संबंधी कार्रवाई की जाएगी।

479
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *