मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिला को मिला 35.22 करोड़ के 86 योजनाओं का सौगात

Live News 24x7
3 Min Read
Live News 24×7 के लिए कैलाश गुप्ता।
मोतिहारी। मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा आज पटना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत पूरे बिहार के लिए कुल 1002 करोड़ की 1328 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं में पूर्वी चंपारण जिला के लिए 35.22 करोड़ की लागत से 86 योजनाओं का शिलान्यास आज किया गया है।
     शिलान्यास के कार्यक्रम का पटना से लाइव प्रसारण कराया गया जिसके लिए पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में व्यवस्था कराई गई थी, जहां विधायक मोतिहारी प्रमोद कुमार, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल,महापौर नगर निगम मोतिहारी श्रीमती प्रीति कुमारी, उप महापौर डॉक्टर लालबाबू प्रसाद गुप्ता, मुख्य पार्षद अरेराज नगर पंचायत अमितेश कुमार पांडे, उपमुख पार्षद नगर पंचायत चकिया सुभाष कुमार, उप मुख्य पार्षद अरेराज अहमद अली आजाद एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।
         नगर विकास के जिन योजनाओं की शिलान्यास आज की गई है उसमें नगर निगम क्षेत्र मोतिहारी के लिए कुल 16 करोड़ की 14 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इन योजनाओं में विभिन्न वार्डों में मुख्य रूप से सड़क एवं नाला निर्माण का कार्य कराया जाएगा।
   पूर्वी चंपारण जिला के ढाका नगर परिषद अंतर्गत कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है ,उसी प्रकार सुगौली नगर पंचायत अंतर्गत कुल 28 योजनाएं, पकड़ीदयाल नगर पंचायत अंतर्गत कुल 08 योजनाएं,चकिया नगर पंचायत अंतर्गत 03, रक्सौल नगर परिषद अंतर्गत कुल 08 योजना,केसरिया के लिए 02 योजना सहित मेंहसी और अरेराज में एक-एक योजना का आज शिलान्यास किया गया है।
      शिलान्यास के लिए डीआरडीए परिसर में सभी योजनाओं की शिलापट्ट लगाई गई थी जिसका माननीय विधायक मोतिहारी श्री प्रमोद कुमार के द्वारा रिमोट का बटन दबाकर लोकार्पण किया गया।
     इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आज नगर निगम मोतिहारी सहित जिला के अन्य नगर परिषद/नगर पंचायत के विकास के लिए कुल 86 योजनाओं की सौगात दी गई है, जिसका पूर्वी चंपारण की जनता की तरफ से उन्होंने हार्दिक आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा कि आज जिन योजनाओं का शिलान्यास  मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा किया गया है उन सभी योजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण कराया जाएगा।
     इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शंभू शरण पांडे, डीआरडीए निदेशक डॉ कुंदन कुमार एवं जयराम चौरसिया, ढाका, सुगौली,पकड़ीदयाल, केसरिया, चकिया, रक्सौल,मेहसी और अरेराज नगर परिषद/पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे।
150
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *