महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस आश्रम बंजरिया पंडाल में 8 स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों का अनावरण जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय ने किया।

Live News 24x7
3 Min Read
  • 8 स्वतंत्रता सेनानी  उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया

अशोक वर्मा

मोतिहारी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  के 156 वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री की 120 वीं जयंती पर कांग्रेस आश्रम बंजरिया पंडाल में जिला अध्यक्ष इं० शशि भूषण राय उर्फ गप्पू  राय की अध्यक्षता में तीन स्तर पर अनोखे कार्यक्रम  का आयोजन  हुआ। परथम चरण मे जिले के आठ महान स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों का अनावरण जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता राय  द्वारा किया गया ।सेनानियों के नाम निम्न है भोलाराम तूफानी, जनक गुप्ता, रामदयाल प्रसाद सिन्हा, राम अवतार प्रसाद वर्मा, राम सूरत देवी, शिवधारी पांडे, कमला प्रसाद श्रीवास्तव एवं बिंदेश्वरी गुप्ता। कार्यक्रम के दूसरे चरण में चंपारण और महात्मा गांधी विषय पर आयोजित सेमिनार में संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्यों ने  अपने पूर्वजों के संस्मरण को सुनाया साथ-साथ यह भी कहा कि चंपारण ने गांधी को महात्मा बना दिया। गांधी जी चंपारण वासियो को बहुत प्यार करते थे। प्रोफेसर विजय शंकर पांडे ने अपने सेनानी माता-पिता के कई संस्मरण को सुनाया और कहा कि गोविंदगंज क्षेत्र में उनके डर से अंग्रेज कांपते थे। अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि मेरे पिताजी इतने स्वाभिमानी थे  कि  हथकड़ी पहनकर ही जेल जाना पसंद किये। उन्होंने कहा कि जिस देश के लोग अपने देश के सेनानियो का मान सम्मान और प्रतिष्ठा देते हैं, उन्हें याद करते हैं वह देश निरंतर आगे की ओर बढ़ता है।श्री वर्मा ने आश्रम परिसर में शहीदो की मूर्तियां लगाने का सुझाव दिया तथा सामाजिक कार्य में आश्रम के उपयोगिता पर बल दिया ।संबोधित करने वालों में राजकुमारी गुप्ता ,शशि कला, देव व्रत श्रीवास्तव,उषा त्रिवेदी एवं अन्य थे मुख्य वक्ता स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देखकर सम्मानित किया ।सेमिनार मे  विचार  व्यक्त करनेवालो मे उषा त्रिवेदी, देवव्रत श्रीवास्तव, शशि कला, राजकुमारी गुप्ता, अमित कुमार, अशोक कुमार वर्मा, विजय शंकर पांडे आदि थे।अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष ने स्वतंत्रता सेनानियों के बचे हुए फोटोग्राफ को भी संकलित कर आश्रम में लगाने का वादा किया इन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कृतित्व से प्रेरणा लेने का सुझाव दिया और कहा कि यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता राय ने भी स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को बधाई दी साथ सम्मान दिया। संगोष्ठी में आने वाले  कांग्रेस कर्मियों के साथ अन्य  लोगो मे अखिलेश प्रसाद यादव उर्फ भाई जी, मुमताज अहमद, श्रीमती किरण कुशवाहा, बच्ची पांडे, डा कुमकुम सिन्हा, मुन्नी साहनी, आकांक्षा प्रिया, सत्येंद्र नाथ तिवारी, मुक्तिनाथ झा,चंचल कुमार, शब्बीर अंसारी, आबिद हुसैन, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, परशुराम पांडे, अरुण प्रकाश पांडे, राय राहुल शर्मा, चंद्रबली पांडेय, सुरेन्द्र पटेल, जयचंद्र प्रसाद यादव इं० हरिशंकर चौधरी, सुमित्रा देवी, श्रद्धा कृष्णा, यश, सिद्धार्थ वर्मा ,नारंगी खान ,बृजेश कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार जायसवाल आदि  थे।

158
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *