आरटीआई एक्टिविस्ट एवं पत्रकार नागेंद्र जायसवाल नहीं रहे

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी  :  मोतिहारी शहर के हनुमानगढी मोहल्ला निवासी निर्भीक जुझारू  पत्रकार एवं जाने माने आरटीआई एक्टिविस्ट नागेंद्र जायसवाल की इलाज के दौरान दिल्ली में  मृत्यु हुई। वै लंबे समय से बीमार थे तथा अपने पुत्र के यहां दिल्ली में रहकर इलाज करा रहे थे। आरटीआई एक्टिविस्ट और भ्रष्ट अधिकारियों को धुल चटाने वाले कलमकार योद्धा के रूप में वे जाने जाते थे ।सूचना के अधिकार के तहत वे लगातार भ्रष्ट व्यवस्था पर हमला करते थे ।जिला पदाधिकारी तक उनके घर पर पहुंचकर समझौता के लिए दबाव बनाते थे  लेकिन इन्होंने कभी समझौता नहीं किया। कदकाठी से दुबले पतले लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के प्रति हमेशा कमर कसे रहते थे। वर्तमान समझौता के इस दौर में नागेंद्र जायसवाल की कमी हमेशा खलेगी उनके मृत्यु की खबर आते ही पत्रकारिता जगत के लोगों के साथ-साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले तमाम लोग शोक मग्न हो गये।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में  डॉक्टर शंभू नाथ सिकरिया, पत्रकार अशोक वर्मा ,B.Ed कॉलेज के डायरेक्टर जमुना शिकारिया संस्कृति कर्मी प्रसाद रत्नेश्वर ,संस्कृति कर्मी संजय पांडे ,पत्रकार आलोक वर्मा, पत्रकार चंद्रभूषण पांडे, संस्कृति कर्मी अंजनीअशेष ,राष्ट्र सेवा मिशन के  प्रदेश महासचिव वीरेंद्र किशोर प्रसाद के अलावा अन्य काफी  लोगों ने सुख संवेदना व्यक्त की । और कहा  कि नागेंद्र जायसवाल जैसे  लोग जल्दी नहीं मिलेंगे इसलिए उनकी कमी हम लोगों को हमेशा खलेगी।
133
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *