महान स्वतंत्रता सेनानी भोलाराम तूफानी की 23वीं पुण्य स्मृति दिवस मनाई गई

2 Min Read
अशोक वर्मा 
मोतिहारी : पूर्व मंत्री एवं चंपायण के महान स्वतंत्रता सेनानी भोलाराम तूफानी की 23वीं  पुण्य समृति दिवस  बड़े ही आत्मिक भाव एवं सम्मान के साथ मनायी गई।
स्व० तूफानी की पूत्री शशिकला के संयोजकत्व मे गांधी संग्रहालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे स्वतंत्रता सेनानी स्व० तूफानी को याद किया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए संग्रहालय के सचिव एवं पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि भोलाराम तूफानी जी के जीवन से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। वहीं राय सुंदर देव शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय आंदोलन में चंपारण ही नहीं बिहार के कुछ स्वतंत्रता सेनानी  को इतिहास के पन्नों में वह स्थान नहीं दिया गया जो उन्हें मिलना चाहिए था। जरूरत है स्वतंत्रता सेनानियों के किए गए कार्यों को समाज के युवा पीढ़ी के बीच परोसने की यही स्वतंत्रता सेनानियों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर  जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय, नगर निगम मोतिहारी के मेयर प्रीति कुमारी उपस्थित हो कर पूर्व मंत्री स्वतंत्रता सेनानी भोला राम तूफानी जी की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता  गांधी संग्रहालय के सचिव पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह ने की।प्रो० विजय शंकर पाण्डेय के कहा कि भोलाराम तूफानी को मैंने बहुत करीब से देखी है। उनके कार्य शैली ने मेरे समाजिक जीवन में बदलाव लाया,। युवा पीढ़ी को उनके जीवन को पढ़ने की जरूरत है।कार्यक्रम की शुरुआत उनकी पुत्री पूर्व प्राचार्य शशिकला ने जीवनवृत पढ़ कर की।कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार एवं सहयोग राज गुरु ने की।इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रसाद रत्नेश्वर, डी के आजाद, अजित तिवारी, श्रीमती बिंटी शर्मा, म असलम, केशव कृष्णा, डॉ बासुदेव कुमार शर्मा, सतीश टण्डन, लालबाबू यादव, चंद्रभानु सिंह, शिव कुमार, अरुण प्रकाश पाण्डेय,मनीष राज, मनोज कुमार अकेला, कृष्ण नन्दन यादव आदि थे।
205
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *