बिहार : पति की मौत हुई तो पत्नी चलाने लगी सेक्स रैकेट, 2 महिला समेत 8 गिरफ्तार

2 Min Read

बिहार के गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। एक मकान में ये गंदा काम चल रहा था। पुलिस ने रेड मारी तो यहां से 2 महिलाओं समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला इस पूरे सेक्स रैकेट को चला रही थी। पति की मौत के बाद से उसने ये सेक्स रैकेट खोल लिया था।

पकड़े गए लोगों में दुकानदार और छात्र शामिल हैं। मामला नगर थाना इलाके के सुपर मार्केट के पास का है।

जानकारी के अनुसार पकड़ी गई संचालिका वार्ड-25 निवासी गोबी खातून है। पति की मौत के बाद से वह देह व्यापार के धंधे में शामिल हो गई। वो अपने घर पर ही लड़के-लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराती थी। उसके साथ वार्ड-25 निवासी एक और महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसपी स्वर्णप्रभा के अनुसार पुलिस के नारायणी दल ने रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह दल पहले भी रेलवे स्टेशन के पास चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा कर चुका है।

सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया है कि छापेमारी के दौरान मकान से आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। साथ में 10 मोबाइल फोन और 5 वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल रैकेट के तार कहां-कहां तक जुड़े हैं, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।

वहीं, इलाके के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार इस घर में लंबे समय से ये गंदा काम हो रहा था। यहां लड़कियों द्वारा ग्राहकों को बुलाया जाता था। पुलिस की रेड के बाद से इलाके के लोगों को गंदे काम के बंद होने का सुकून भी है तो वहीं अफरा तफरी भी देखी गई। कई लोगों को तो इसका अंदाजा भी नहीं था कि इस घर के अंदर इस तरह के काम हो रहे हैं।

28
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *