गांधी का सत्य, शास्त्री का संकल्प—इतिहास विभाग में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश

Live News 24x7
2 Min Read
गया। गया कॉलेज, गया के इतिहास विभाग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर  संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।इस  कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश सिंह चंद्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया है।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. स्नेहलता कुमारी ने दोनों महान विभूतियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीजी का सत्य, अहिंसा और नैतिकता का संदेश तथा शास्त्रीजी की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सरल जीवन और दृढ़ संकल्प से सार्वजनिक जीवन में आदर्श स्थापित किया। उनके विचार आज की युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में प्रेरित करते हैं।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दोनों राष्ट्रनायकों के विचारों पर अपने विचार प्रस्तुत किए हैं। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से गांधीजी एवं शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया है।
इस अवसर पर डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. विवेक कुमार सहित विभाग के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे हैं।
12
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *