गया। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन केएलएस कॉलेज (कन्हाई लाल साहू महाविद्यालय), नवादा में किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के 10 महाविद्यालयों की पुरुष एवं महिला टीमों ने भाग लिया है।
शानदार प्रदर्शन करते हुए गया कॉलेज, गया की पुरुष एवं महिला टीम ने संयुक्त रूप से कुल 21 अंक अर्जित कर प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया है। वहीं, महिला वर्ग में गया कॉलेज की टीम ने 9 अंक अर्जित कर संयुक्त उपविजेता का स्थान प्राप्त किया है।
गया कॉलेज की ओर से पुरुष वर्ग में अभिजीत कुमार, प्रकाश कुमार, अनिकेत कुमार एवं मो. मोजामिन तथा महिला वर्ग में अंकिता, समृद्धि, अक्षिता एवं वंदना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास, निरंतर अभ्यास एवं टीम भावना का परिणाम है।इस उपलब्धि पर गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश सिंह चंद्र, एथलेटिक्स सोसाइटी के अध्यक्ष आनंद एवं पीटीआई अंजनी कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं हैं।
गया कॉलेज के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से गया कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है।
27