बेतिया : 30 पीस एटपीएम फ्रूटी के साथ एक शराब कारोबारी गिरफ्तार 

Live News 24x7
2 Min Read

मझौलिया थाना के शुक्रवार के दिन  पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 30 पीस एट पीएम फ्रूटी शराब के साथ एक नामजद शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर प्लस बाइक भी जब्त की है। जिसका रजिस्ट्रेशन न.बीआर 22 ए एल 2749 है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहवर पोखरा टोला निवासी कमरुल्लाह आलम, पिता मजीर मियां के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से शराब लेकर भटवलिया नहर पुल की ओर से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भटवलिया नहर पुल के पास सघन जांच शुरू की। इसी दौरान एक स्प्लेंडर प्लस बाइक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में बाइक से 30 पीस एट पीएम फ्रूटी शराब बरामद की गई।पुलिस ने मौके से शराब कारोबारी कमरुल्लाह आलम को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब के साथ बाइक को भी जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष अमर कुमार  ने बताया कि आरोपी को मेडिकल जांच कर  नयायिक हिरासत में भेज दिया है पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

18
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *