ब्रह्मयोनि पर्वत की तलहटी में अनूठा राखी महोत्सव, पेड़ों और सैनिकों पर तैलिक साहु सभा अध्यक्ष ने भी बांधी राखी

Live News 24x7
2 Min Read
गया। गया जी के ब्रह्मयोनि पर्वत की तलहटी में मॉर्निंग वॉकर्स की ओर से ‘हमारा पेड़, हमारा पर्यावरण’ अभियान के तहत अनूठा राखी महोत्सव आयोजित किया गया है।इस  कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में  स्थानीय लोगों के अलावे समाज सेवी अजय साव तैलिक साहु सभा के जिलाअध्यक्ष ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है।
इस अवसर पर बच्चों और तैलिक साहु सभा जिलाअध्यक्ष अजय साव एवं स्थानीय लोगों ने पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। वहीं, देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के सम्मान में उन्हें भी राखी बांधी गई है। पेड़ों को परिवार के सदस्य की तरह मानते हुए उनकी रक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया गया है।
इस कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश अजय साव और लोगों ने दिया है । आयोजकों ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पेड़ों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है।
इस कार्यक्रम में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को भावनात्मक और यादगार बना दिया है। राखी के इस अनूठे पर्व के माध्यम से लोगों ने प्रकृति और देश की रक्षा करने वालों के प्रति सम्मान का संदेश दिया है।
[25/08, 6:22 pm] Dhiraj Kumar Gupta: ब्रह्मयोनि पर्वत की तलहटी में अनूठा राखी महोत्सव, पेड़ों और सैनिकों पर तैलिक साहु सभा अध्यक्ष ने भी बांधी राखी
14
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *