गुलनार नि:शुल्क महिला सिलाई सेंटर में राखी मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

Live News 24x7
2 Min Read
​गया। गुलनार नि:शुल्क महिला सिलाई सेंटर के तत्वावधान में आयोजित राखी मेकिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को संपन्न हुआ। सेंटर पर गत 21 और 22 अगस्त को आयोजित इस प्रतियोगिता में महिलाओं और युवतियों ने अपनी सृजनात्मक क्षमता और अद्भुत कला का प्रदर्शन किया था। इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सभी सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया है। ​प्रतियोगिता के घोषित परिणामों के अनुसार, सरिता कुमारी को प्रथम पुरस्कार, गुनगुन कुमारी को द्वितीय पुरस्कार और पूजा कुमारी को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया है। इसके साथ ही राशि कुमारी, रानी देवी और ममता कुमारी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया है। सभी विजेताओं को समारोह के मुख्य अतिथि महाराणा विचार मंच के जिला अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद, रसलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया नागेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि मानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ चंद्रतारा यादव , पूर्व प्राचार्य बृजभूषण सिंह चौहान एवं पूर्व प्राचार्य अजय कुमार सिंह के द्वारा पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद प्रतिभागियों ने बताया कि प्रतियोगिता में राखी बनाने की कला पहली बार सीखी हूं। अब रक्षाबंधन के दिन अपने भाई के कलाई पर राखी बांधूंगी। साथ ही राखी का विक्रय कर आत्मनिर्भर भी बनूंगी।
​मुख्य अतिथि नागेंद्र सिंह एवं अन्य वक्ताओं ने विजेता प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं और बालिकाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद सराहनीय कदम है। डॉ. चंद्रतारा यादव ने सेंटर के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हुनरमंद बेटियां ही आने वाले कल के समाज की मजबूत नींव हैं। प्रतियोगिता में प्रदर्शित सभी कलाकृतियों ने अतिथियों का मन मोह लिया और कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। आगत अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन गुलनार के संस्थापक नीरज कुमार ने किया है। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षिका आशा सिन्हा, नंदनी कुमारी और पूनम कुमारी की काफी बेहतर सहभागिता रही है।
23
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *