गया जी। शहर के एपी कॉलोनी स्थित शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर में शनिवार को 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। अस्पताल परिसर में आयोजित समारोह में तिरंगा शान से लहराया और मौजूद लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया है।
इस समारोह में शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर के निदेशक डॉ. कैप्टन सुनील, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन सिन्हा एवं पंकज सिन्हा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के बाद सभी ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला है। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी हमें हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाती है। देश की सेवा केवल सीमा पर रहकर ही नहीं, बल्कि अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और समर्पण के साथ जिम्मेदारी निभाकर भी की जा सकती है।
इस समारोह के दौरान अस्पताल परिसर देशभक्ति के माहौल से सराबोर रहा। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित, सामाजिक सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
27